HomeBreaking NewsAjmer: अब अजमेर दरगाह में मंदिर होने के दावा,  मुस्लिम संगठन में...

Ajmer: अब अजमेर दरगाह में मंदिर होने के दावा,  मुस्लिम संगठन में रोष, दर्ज कराया मुकदमा

Ajmer :  विश्व विख्यात ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में हिंदू मंदिर होने के बयानों से मुस्लिम समाज के अलग-अलग संगठन काफी नाराज नजर आ रहे हैं। इस मामले में अलग-अलग मुस्लिम संगठन के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दरगाह के विषय में धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की गई।

राजस्थान शेख अब्बासी (भिश्ती) अल्पसंख्यक महासभा अजमेर के संगठन अध्यक्ष शकील अब्बासी ने हिंदू सकल दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता के दिए गए बयान के वीडियो की क्लिपिंग और पेन ड्राइव जिला कलेक्टर को पत्र के साथ सौंपी है।


Ajmer :  सिमरन गुप्ता के बयानों से हिंदू-मुस्लिम धर्म के बीच हो सकता है विवाद

Ajmer


संगठन अध्यक्ष शकील अब्बासी ने कहा कि सिमरन गुप्ता और पंकज ने प्रेस को एक वीडियो जारी किया है, जिसमें सिमरन गुप्ता ने मुस्लिम धार्मिक भावनाएं आहत की हैं। उन्होंने मुस्लिम और हिंदू धर्म के लोगों के बीच सौहार्द खराब करने का कार्य किया है। जिससे दो समुदायों के बीच शत्रुता पैदा करने का कृत्य भी किया गया है।


Ajmer  :  दरगाह दीवान के उत्तराधिकारी नसरुद्दीन चिश्ती ने भी की शिकायत

Ajmer


अजमेर की दरगाह में हिंदू मंदिर होने के बयान के बाद दरगाह दीवान के उत्तराधिकारी नसरुद्दीन चिश्ती ने भी अजमेर पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि ख्वाजा साहब के बारे में अर्नगल टिप्पणी से आहत हैं। उन्होंने शिकायत में मांग की है कि धार्मिक उन्माद, धार्मिक भावनाएं और हेट स्पीच से दोनों समुदाय के लोगों को भड़काने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर निष्पक्ष जांच कर नियम अनुसार कार्रवाई की जाए।


Ajmer :  हिंदू सकल दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने यह रखी थी मांग

Ajmer


ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में स्थित जन्नती दरवाजा है, वह हिंदू धर्म के लोगों का शिव मंदिर था। जिसे तोड़कर जन्नती दरवाजा बनाया गया है। दरगाह के पास ढाई दिन का झोपड़ा है वह सरस्वती माता मंदिर था। जिसे तोड़कर ढाई दिन का झोपड़ा बना दिया गया। तारागढ़ का किला हमारे प्राचीन हिंदू राजाओं की धरोहर है, जिसे तोड़कर जिहादियों ने अपना कब्जा कर लिया। इन सभी मांगों को लेकर एएसआई को अजमेर एडीएम सिटी के जरिए बीते दिनों ज्ञापन सौंपा था।


Ajmer :  मुस्लिम संगठनों की बैठक में भड़काऊ बयानों पर की निंदा 

Ajmer


अंजुमन सैयद जादगान की बैठक में धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले बयान देने वाले सिमरन गुप्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। अंजुमन की ओर से जिला कलेक्टर को पत्र भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि आरोपियों पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। इस मामले में तालीम रूहानियत कमेटी अंदर कोट के अध्यक्ष एसएम अकबर ने भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

लेटेस्ट खबरो के लिए  यहाँ क्लिक करे

यूट्यूब चैनल पर शॉर्ट्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करे

पंजाब में और क्या चल रहा है – यहाँ से क्लिक कर के जाने

दिलचस्प खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे


RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments