HomeBreaking NewsPUNJAB NEWS :  फिरोजपुर से बसपा उम्मीदवार सुरिंदर कंबोज के खिलाफ मामला...

PUNJAB NEWS :  फिरोजपुर से बसपा उम्मीदवार सुरिंदर कंबोज के खिलाफ मामला दर्ज

PUNJAB NEWS : पंजाब में आज 13 सीटों पर लोकसभा चुनाव सुबह 7 बजे से चल रहे हें . इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां लोकसभा क्षेत्र फिरोजपुर से बसपा उम्मीदवार सुरिंदर कंबोज के खिलाफ थाना गुरुहरसहाय पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गुरुहरसहाय के एसडीएम गगनदीप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गुरुहरसहाय हलके के अंतर्गत गांव जिवां अराईं में बसपा प्रत्याशी सुरिंदर कंबोज द्वारा वोट डालने का वीडियो बनाने के आरोप में गुरुहरसहाय पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

PUNJAB NEWS

PUNJAB NEWS :  क्या कहा पुलिसने ?

इस मौके पर एसडीएम गगनदीप सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से देखा गया कि बसपा प्रत्याशी सुरिंदर कंबोज का वोट डालते समय जो वीडियो वायरल हुआ है, उस पर गुरुहरसहाय में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।‘’

PUNJAB NEWS

PUNJAB NEWS :  चुनाव प्रक्रिया जोरों-शोरों से जारी है। पंजाब के 13 सीटों पर वोटिंग की जारी है। इसी बीच फिरोजपुर से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सुरेंद्र कंबोज पर एफआईआर दर्ज होने की खबर सामने आई है।

PUNJAB NEWS :  दरअसल, कंबोज ने वोट डालते हुए वीडियो बनाई थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई। वीडियो बनाने वाले अज्ञात व्यक्ति पर भी मामला दर्ज किया गया है। डीसी राजेश धीमान ने इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद, अमृतसर से वोटिंग मशीन खराब होने की खबर आई है। अजनाला के बूथ नंबर 100 में मशीन खराब हो गई, जिससे लोगों में रोष पैदा हो गया और उन्होंने हंगामा कर दिया। 

PUNJAB NEWS

PUNJAB NEWS :  उधर, फरीदकोट में भी मतदान करने आए लोगों की महिला बीएलओ से बहस हो गई। बहस के बाद महिला बेहोश हो गई, तथा उसे अस्पताल ले जाया गया। सुबह तेज आंधी के कारण फरीदकोट के पोलिंग बूथ का शैड भी उड़ गया था।

લેટેસ્ટ સમાચાર માટે અહી કલિક કરો

યુ-ટ્યુબ ચેનલમાં શોર્ટ્સ જોવા અહીં કલિક કરો

ગુજરાતના મહત્વના સમાચાર માટે અહીં ક્લિક કરો

રોમાંચક સમાચાર માટે અહીં ક્લિક કરો

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments