बड़ी खबर: ‘आप’ अपने दम पे लड़ेगी चुनाव, फरवरी अंत तक घोषित करेंगे प्रत्याशियों के नाम

0
149
AAP & CONGRESS Alliance: 'आप' अपने दम पे लड़ेगी चुनाव
AAP & CONGRESS Alliance: 'आप' अपने दम पे लड़ेगी चुनाव

AAP & CONGRESS Alliance: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कोई गठबंधन नहीं बनता दिख रहा क्यों की, शनिवार को खन्ना में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि फरवरी के अंत तक पंजाब की सभी 13 सीटों, साथ ही चंडीगढ़ की सीट पर आप (AAP) के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।

AAP & CONGRESS Alliance: 'आप' अपने दम पे लड़ेगी चुनाव
AAP & CONGRESS Alliance: ‘आप’ अपने दम पे लड़ेगी चुनाव

AAP & CONGRESS Alliance: ‘आप’ अपने दम पे लड़ेगी चुनाव

शनिवार को केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ घर-घर मुफ्त राशन योजना को शुरू करने के लिए पंजाब पहुंचे। खन्ना में एक राज्यस्तरीय समारोह में, केजरीवाल ने जनता को कहा के,

“दो साल पहले आपने आशीर्वाद दिया था। हमें 117 सीटों में से 92 सीटें दीं।

आपने पंजाब में इतिहास रचा।

आज मैं फिर से हाथ जोड़कर आपका आशीर्वाद चाहता हूं।”

– केजरीवाल

दो महीने बाद लोकसभा चुनाव होंगे। पंजाब में AAP 13 (लोकसभा) सीटें हैं, एक चंडीगढ़ है। कुल 14 सीटें होंगी।

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) आने वाले 10 से 15 दिनों में इन सभी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि जिस तरह आपने दो साल पहले हमें आशीर्वाद दिया था, उसी तरह इन सभी 14 सीटों पर पार्टी को जीत दिलाएं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और कहा कि पिछले दो साल में मान सरकार ने बहुत कुछ किया है। उनका कहना था कि अगर मैं आज आपसे पूछूं कि कांग्रेस ने इतने वर्षों तक शासन किया, तो यह सच होगा। कांग्रेस के कुछ उत्कृष्ट कार्यों को बताओ। आपको यह याद नहीं आएगा। मैं आपसे पूछता हूँ कि अकाली दल ने इतने वर्षों तक क्या किया? आपको यह याद नहीं आएगा।

दिलचस्प खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे

यूट्यूब चैनल पर शॉर्ट्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करे

पंजाब में और क्या चल रहा है – यहाँ से क्लिक कर के जाने