Home State Punjab Ravneet Bittu: राजस्थान से किया राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन

Ravneet Bittu: राजस्थान से किया राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन

0
124
Ravneet Bittu: राजस्थान से किया राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन
Ravneet Bittu: राजस्थान से किया राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन

Ravneet Bittu: केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। बिट्टू यहां विधानसभा भवन पहुंचे और निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बता दें, बिट्टू लुधियाना लोकसभा क्षेत्र से चुनाव हार गए थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया है।

Screenshot 2024 08 21 at 16 43 01 Ravneet Bittu रवनीत बिट्टू ने राजस्थान से किया राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन

Ravneet Bittu:इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और दीया कुमारी तथा संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल भी मौजूद थे। विधानसभा में उन्होंने भाजपा विधायक दल की बैठक में भी भाग लिया और उन्हें राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी का आभार जताया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, अन्य नेताओं और विधायकों ने बिट्टू को बधाई दी। शर्मा ने विधायक दल की बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ भी मौजूद थे।

Ravneet Bittu:सीएम ने हिखा, विजयम्मी की अग्रिम शुभकाममाएत

Ravneet Bittu:नामांकन के बाद मुख्यमंत्री शर्मा ने बिट्टू को बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ राजस्थान से राज्यसभा उप-चुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी व माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के नामांकन दाखिल करने के अवसर पर उपस्थित रहा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपकी विशिष्ट कार्यशैली न केवल प्रदेश अपितु समग्र देश की विकास यात्रा को गति प्रदान करेगी…।’ उन्होंने लिखा, ‘विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएं…।’

Screenshot 2024 08 21 at 16 49 58 image27 0.png PNG Image 1280 × 853 pixels

केसी वेणुगोपाल के इस्तीफे से खाली हुई है सीट

Ravneet Bittu:राजस्थान से राज्यसभा की यह सीट केसी वेणुगोपाल (कांग्रेस) के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद इस्तीफा देने से खाली हुई है। इस सीट पर सदस्यता का कार्यकाल 21 जून 2026 तक रहेगा। इस सीट पर उपचुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है और राज्य विधानसभा में सत्तारूढ़ पार्टी के बहुमत के कारण बिट्टू का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है।

आवश्यक होने पर मतदान तीन सितंबर को

Ravneet Bittu:विपक्षी दल कांग्रेस ने उपचुनाव में उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया है। हालांकि, निर्दलीय उम्मीदवार बबीता वाधवानी ने 17 अगस्त को नामांकन दाखिल किया है लेकिन नामांकन में प्रस्तावकों का विवरण नहीं है। उपचुनाव के लिए 21 अगस्त तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को होगी, जबकि 27 अगस्त तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। आवश्यक होने पर मतदान तीन सितंबर प्रातः नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन होगी। राजस्थान में कुल 10 राज्यसभा सीट हैं और उनमें से एक खाली है। नौ सीट में से भाजपा के पास चार और कांग्रेस के पास पांच सीट हैं।

ઓણમ ઉત્સવ કેરળનો સૌથી મોટો તહેવાર હેપ્પી ઓણમ હરતાલિકા તીજ 2024 ની શુભકામનાઓ આ દિવસ ગૌરી શંકરની પૂજાનું મહત્વ છે Ganesh Chaturthi 2024 : ગણપતિ મૂર્તિ સ્થાપના ક્યારે કરવી? શુભ મુહૂર્ત સમય સહિત મહત્વની વિગત જાણો ગણેશ ઉત્સવની શરૂઆત થવાની છે આવો જાણીએ તેમના વિષે iPhone 16 ની કિમંત ભારતમાં શું હશે ?? ડૉ. સર્વપલ્લી રાધાકૃષ્ણન ભારતના બીજા રાષ્ટ્રપતિ વિશે જાણવા જેવી બાબતો બાય-બાય રીડિંગ ચશ્મા મલેશિયાની રાજધાનીમાં ભારતીય મહિલા સિંકહોલ નીચે ગાયબ થઈ ગઈ આ કૃષ્ણ જન્માષ્ટમી એ ૪ શુભ વસ્તુઓ ઘરે લઈ જાઓ વિનેશ ફોગાટ દિલ્લીમાં ૨૦૨૩ VS વિનેશ ફોગાટ પેરીસમાં ૨૦૨૪ વિનેશ ફોગાટને ગેરલાયક ઠેરવ્યા બાદ રાજકીય વિવાદ, “ષડયંત્ર”નો આરોપ શું શેખ હસીનાનું દિલ્લી આવવું પડશે ભારી ભારતને ? વધુ સમય ભારતમાં નહી રહી શકે. શેખ હસીના એજ્યુકેશન,આવો જાણીએ શેખ હસીના કેટલા શિક્ષિત છે? પેરિસ ઓલિમ્પિક: સ્વપ્નિલ કુસાલે પર પૈસાનો વરસાદ કાસીગો રબાડા એ બીગ થ્રીની બહારની ટેસ્ટ ટીમ : “સારું ક્રિકેટ રમો ચાહકોને મનોરંજન આપો” અને ‘હું અશ્વેત ખેલાડી છું, પણ અજેય નથી’ કિયારા અડવાણીને જન્મદિવસની શુભેચ્છાઓ ! તે 31 જુલાઈના રોજ 33 વર્ષની થઈ. Nita Ambani ની ગોલ્ડન સાડી અને કલેક્શન જોતા રહી જશો ફેન્ડશીપ ડે બે બોન્ડની ઉજવણી કરવાનો પ્રસંગ છે આપણે આપણા મિત્રો સાથે સેલેબ્રેટ કરીએ છે. ભારત જેવા દેશમાં ઓગસ્ટના પ્રથમ રવિવારે મનાવવામાં આવે છે. પગમાં કાળો દોરો બાંધવાથી થાય છે જબરદસ્ત ફાયદા શું તમે જાણો છો જાંબલી રંગની કેરી?? દુનિયાની સૌથી મોંઘી કેરી જે લાખો રૂપિયે વેચાય છે.