HomeRajasthanGGTU Banswara  :  प्रधानमंत्री मोदी कल राजस्थान को देंगे एक और गिफ्ट

GGTU Banswara  :  प्रधानमंत्री मोदी कल राजस्थान को देंगे एक और गिफ्ट

GGTU Banswara    : उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बांसवाड़ा संभाग के लिए खुशखबर। संभाग के एकमात्र विश्वविद्यालय जीजीटीयू बांसवाड़ा (गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम उषा) के तहत भौतिक अन्य अकादमिक और शोधपरक कार्यों में उन्नयन के लिए 20 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है।

GGTU Banswara    : जीजीटीयू बांसवाड़ा कुलपति प्रो. केशव सिंह ठाकुर ने बताया कि पीएम उषा अभियान के तहत देशभर के विश्वविद्यालयों से इस बाबत प्रस्ताव आमंत्रित किए गए थे। विश्वविद्यालय द्वारा भेजा गया प्रस्ताव हुबहू स्वीकृत हुआ है। इस राशि से विश्वविद्यालय के अकादमिक,शोध और भौतिक संसाधनों में अभिवृद्धि होगी। जिसका लाभ जीजीटीयू के सभी विद्यार्थियों को प्राप्त होगा।

GGTU Banswara



20 करोड़ रुपए ग्रांट राशि से इंफ्रास्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन, लैबोरेट्री इंक्यूपमेंट खरीद, लैब आधुनिकीकरण के कार्य होंगे। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों के 300 से उच्च शिक्षा प्रणालियों में सुधार के लिए पीएम उषा मिशन शुरू लिए प्रदेशभर के विवि से आवेदन मांगे गए थे।

GGTU Banswara    : अधिक समृद्ध किया जाएगा – प्रो मनोज पंड्या



प्रो. केशव सिंह ठाकुर ने बताया कि डिजिटल लोकार्पण समारोह में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उच्च शिक्षा के विशिष्ट प्रधान सचिव, कुलपति, जनप्रतिनिधिगण, संकाय सदस्य, विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। पीएम उषा प्रभारी प्रो मनोज पंड्या ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा भौतिक संसाधन सुदृढ़ करने,अकादमिक और शोध क्षेत्र में और अधिक समृद्ध किया जाएगा।

GGTU Banswara    : पीएम उषा योजना क्या है?

GGTU Banswara



पीएम-उषा योजना का उद्देश्य शिक्षण संस्थानों में बुनियादी ढांचे, अनुसंधान सुविधाओं और शिक्षा की समग्र गुणवत्ता में सुधार करना है। जिसके लिए ही यह वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। ताकि विश्वविद्यालयों को उत्कृष्टता के केंद्रों में बदला जा सके।

GGTU Banswara    : बजट की कमी जीजीटीयू के विकास की गति धीमी हुई

GGTU Banswara



जीजीटीयू विकास के पथ पर अग्रसर है। पर, गत कुछ समय से विवि के विकास की गति धीमी हुई है। क्योंकि जीजीटीयू के पास बजट की कमी हो गई है। राजस्थान सरकार (Rajasthan Goverment) से विवि को बजट नहीं मिल रहा है। इस कारण वर्तमान में चल रहे प्रोजेक्ट प्रभावित हैं वहीं विवि नए कार्य को शुरू नहीं कर पा रहा है। वहीं अब 20 करोड़ रुपए मिलने से माना जा रहा है कि विवि के विकास की गति बढ़ेगी। स्टूडेंट्स के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा।

लेटेस्ट खबरो के लिए  यहाँ क्लिक करे

यूट्यूब चैनल पर शॉर्ट्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करे

पंजाब में और क्या चल रहा है – यहाँ से क्लिक कर के जाने

दिलचस्प खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments