HomePunjabChandigarh Mayor चुनाव: चंडीगढ़ में मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर के...

Chandigarh Mayor चुनाव: चंडीगढ़ में मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर के पदों पर वोटिंग की प्रक्रिया शुरू

चंडीगढ़ नगर निगम के कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल लगाया गया है। 700 के करीब पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। साथ ही अतिरिक्त पैरामिलिट्री बलों को तैनात किया गया है।

Punjab समाचार: चंडीगढ़ को मंगलवार को नया मेयर मिलने जा रहा है। इसके लिए मतदान शुरू हो गया है। चंडीगढ़ में मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर के लिए ये चुनाव हो रहे हैं। सुबह १० बजे वोटिंग शुरू हुई है। ये चुनाव हाईकोर्ट के आदेशों पर हो रहे हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पिछले आदेश में चंडीगढ़ के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनावों को मंगलवार को करने का आदेश दिया था। कांग्रेस-आम आदमी पार्टी गठबंधन और भाजपा चुनाव में सीधा मुकाबला कर रहे हैं। भाजपा का दावा है कि मेयर अपनी जीत बनाएंगे, हालांकि गठबंधन के पास जीत के आंकड़े हैं।

सुरक्षा व्यवस्था सख्त

चंडीगढ़ नगर निगम के दफ्तर के बाहर भी भारी पुलिस बल लगाया गया है। 700 के करीब पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। साथ ही अतिरिक्त पैरामिलिट्री बलों को तैनात किया गया है। निगम दफ्तर के आसपास के सड़कों को बंद कर दिया गया है। नगर निगम के आसपास आम लोगों को जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments