HomeHaryanaAGTF ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के 2 आरोपियों को पकड़ा, हथियार और...

AGTF ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के 2 आरोपियों को पकड़ा, हथियार और कारतूस बरामद

Sidhu Moosewala murder case: पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गोल्डी बराड़ गैंग के दो गुर्गों मनदीप सिंह और जतिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने ट्वीट कर दी।

डीजीपी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी मनदीप ने सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या में शामिल सभी आरोपियों को ठिकाना मुहैया कराया था। 2017 में उसने गैंगस्टर दीपक टीनू को भी भागने में मदद की थी।

Sidhu Moosewala: AGTF ने बराड़ गैंग के गुर्गों गिरफ्तार किया
Sidhu Moosewala: AGTF ने बराड़ गैंग के गुर्गों गिरफ्तार किया

दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, डकैती और शस्त्र अधिनियम के कई मामले चंडीगढ़ और हरियाणा में दर्ज हैं। दोनों आरोपियों से दो पिस्तौल और बारह कारतूस मिले हैं।

प्रारंभिक जांच से पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों को उनके विदेशी-आधारित आकाओं द्वारा प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टरों की लक्षित हत्याएं करने का काम सौंपा गया था।

दिलचस्प खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे

यूट्यूब चैनल पर शॉर्ट्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करे

पंजाब में और क्या चल रहा है – यहाँ से क्लिक कर के जाने

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments