CM केजरीवाल के घर AAP की अहम बैठम, सांसद सुशील रिंकू को लेकर लिया ये फैसला

0
160
MP Sushil Rinku
MP Sushil Rinku

MP Sushil Rinku: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में मंथन किया। जालंधर के सांसद सुशील रिंकू को चुनाव लड़वाने पर बड़ी चर्चा हुई। ये मंथन बैठक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हुई।

आम आदमी पार्टी सांसद सुशील कुमार रिंकू (Sushil Rinku) को लेकर अहम खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सांसद सुशील कुमार रिंकू ही लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवार हो सकते हैं।

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर अहम बैठक हुई है, जिसमें 13 लोक सभा सीट पर मंथन किया गया। इस दौरान सुशील रिंकू (Sushil Rinku) को तैयारी करने के लिए कहा गया है। 

2 53

बताया जा रहा है कि जालंधर से आम आदमी पार्टी सांसद सुशील कुमार रिंकू ही लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवार हो सकते हैं। अरविंद केजरीवाल की बैठक में सांसद सुशील रिंकू को जालंधर में तैयारी करने को कहा गया है। जिससे यह साफ हो गया है कि अगर कांग्रेस से AAP समझौता भी करती है तो जालंधर से रिंकू का लड़ना तय है।

1 69

जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होगा

AAP के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि सुशील रिंकू को जालंधर से चुनाव लड़ने पर मुहर लगा दी गई है।

इस मीटिंग में ‘आप’ के कई बड़े नेता मौजूद रहे, जिनमें पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान, राघव चड्ढा सहित कई सीनियर नेता शामिल थे। इस दौरान कांग्रेस के साथ गठजोड़ को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि हाईकमान जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगी।

आपको बता दें कि जालंधर के मौजूदा सांसद सुशील कुमार रिंकू इससे पहले कांग्रेस पार्टी में थे। वह कांग्रेस की ओर से जालंधर वेस्ट हलके से विधायकी का चुनाव लड़ते थे।

दिलचस्प खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे

यूट्यूब चैनल पर शॉर्ट्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करे

पंजाब में और क्या चल रहा है – यहाँ से क्लिक कर के जाने