Rajasthan :   राजस्थान सरकार ने तबादलों से बैन हटाया

0
232
Rajasthan
Rajasthan

Rajasthan के सरकारी कर्मचारियों के खुशखबरी है। राजस्थान सरकार ने तबादलों से बैन हटा दिया है। अब 10 से 20 फरवरी तक तबादले होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले बैन को हटाने को सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है। बोर्ड और आयोगों में भी तबादले होंगे।

Rajasthan के सरकारी कर्मचारियों के खुशखबरी है। राजस्थान सरकार ने तबादलों से बैन हटा दिया है। अब 10 से 20 फरवरी तक तबादले होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले बैन को हटाने को सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है। बोर्ड और आयोगों में भी तबादले होंगे। सरकार गठन के बाद से ही सुगबुगाहट थी कि तबादलों से बैन हटाया जाएगा। ताकि लंबे समय से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को फायदा मिल सके। पूर्ववर्ती सरकार के समय भी जमकर तबादले हुए थे। तब भाजपा ने ‘तबादला उद्योग’ नाम देकर कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। आपको बता दें कि तबादलों पर जनवरी 2023 से बैन लगा हुआ था।

Rajasthan

Rajasthan  : थर्ड ग्रेड के तबादलों का जिक्र नहीं

पूर्व की तरह ही इस आदेश में थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादलों का कोई जिक्र नहीं है। सरकार ने पॉलिसी बनाकर इनका तबादला करने की घोषणा की थी। ऐसे में थर्ड ग्रेड टीचर्स को अभी ट्रांसफर के लिए इंतजार करना होगा।

Rajasthan  : डिजायर पर कितना होगा काम, देखना होगा

Rajasthan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजायर के आधार पर तबादलों से परहेज की बात कही थी। ऐसे में देखना होगा कि कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों के लिए विधायक व मंत्रियों की डिजायर के आधार पर कितने तबादले किए जाते हैं। सरकार बदलने के साथ ही विधायकों और मंत्रियों के पास डिजायर के लिए प्रार्थना पत्र आना शुरू हो गए थे।

Rajasthan  : आदेश पर उठ रहे सवाल

Rajasthan

वर्ष 2023-24 वित्तीय वर्ष खत्म होने जा रहा है। इसके अलावा मौसमी बीमारियों का भी प्रकोप चल रहा है। बोर्ड परीक्षाएं होने जा रही है। ऐसे में तबादलों से इन कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

दिलचस्प खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे

यूट्यूब चैनल पर शॉर्ट्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करे

राजस्थान में और क्या चल रहा है – यहाँ से क्लिक कर के जाने