Rajasthan BJP : हेक हुआ राजस्थान भाजपा का इंस्टाग्राम पेज, पोस्ट की गई असामान्य तस्वीर

0
138
Rajasthan BJP
Rajasthan BJP

Rajasthan BJP   : भाजपा के ही किसी कार्यकर्ता ने पार्टी के इंस्टाग्राम पेज पर कुछ असामान्य गतिविधियां दिखने के बाद आईटी सेल के कार्मिकों को फोन किया, जिसके बाद ये सूचना आग की तरह आईटी सेल में फ़ैल गई।

Rajasthan BJP   : राजस्थान भाजपा का इंस्टाग्राम पेज आज सुबह हैक ( Rajasthan BJP Instagram Page Hack ) होने की खबर ने पार्टी के आईटी सेल में हड़कंप मचा डाला। इसके बाद इसे दुरुस्त करने के लिए प्रदेश से लेकर केंद्रीय संगठन की आईटी सेल जुट गई। बताया गया कि हैकर ने प्रदेश भाजपा के इंस्टा पेज की स्टोरी सेक्शन में कुछ असामान्य तस्वीर अपलोड की, जिसके बाद पेज का हैक होना सामने आया।

Rajasthan BJP

Rajasthan BJP   : जानकारी के मुताबिक़ भाजपा के ही किसी कार्यकर्ता ने पार्टी के इंस्टाग्राम पेज पर कुछ असामान्य गतिविधियां दिखने के बाद आईटी सेल के कार्मिकों को फोन किया, जिसके बाद ये सूचना आग की तरह आईटी सेल में फ़ैल गई।

Rajasthan BJP    : इसके बाद जब आईटी सेल ने इंस्टा पेज को खंगाला गया, तो सूचना सही पाई गई। किसी अनजान शख्स ने स्टोरीज़ सेक्शन में एक तस्वीर चस्पा कर दी, जिसमें क्रिप्टो करेंसी और बिटकॉइन संबंधी जानकारियां दिखाई दे रहीं थीं।

Rajasthan BJP   : पेज हैक होने की बात की पुष्टि होने के बाद इसकी जानकारी प्रदेश के आईटी सेल ने केंद्रीय आईटी सेल को भी फ़ौरन दे दी। इसके बाद इस पेज से हैकर की पोस्ट की तस्वीर को हटाने और पेज को फ़ौरन दुरुस्त करने की कोशिशें शुरू हुईं।

Rajasthan BJP

Rajasthan BJP: ढाई लाख से ज़्यादा हैं फ़ॉलोअर्स


राजस्थान भाजपा के इंस्टा पेज का हैक होना इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि इस अकाउंट में ढाई लाख से भी ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं। वर्त्तमान में इस अकाउंट में 12 हज़ार 944 पोस्ट और 2 लाख 84 हज़ार फ़ॉलोअर्स हैं।

Rajasthan BJP   : सुबह साढ़े 4 बजे पता चला

Rajasthan BJP

राजस्थान आईटी सेल के धीरेन्द्र ने बताया कि इंस्टा पेज हैक होने की सूचना आज सुबह 4 बजे किसी कार्यकर्ता ने फोन पर दी। इसके बाद पेज की जांच की गई तो सूचना सही पाई गई। इसके बाद इसकी सूचना तुरंत केंद्रीय टीम को दी गई।

दिलचस्प खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे

यूट्यूब चैनल पर शॉर्ट्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करे

पंजाब में और क्या चल रहा है – यहाँ से क्लिक कर के जाने