Kisan Andolan Advisory: चंडीगढ़ से दिल्ली आने-जाने के लिए ये रूट, जानिए डायवर्ट प्लान

0
163
Kisan Andolan Advisory: चंडीगढ़ से दिल्ली आने-जाने के लिए ये रूट, जानिए डायवर्ट प्लान
Kisan Andolan Advisory: चंडीगढ़ से दिल्ली आने-जाने के लिए ये रूट, जानिए डायवर्ट प्लान

Kisan Andolan Advisory: हरियाणा पुलिस ने किसान संगठनों की दिल्ली कूच की कोशिश को देखते हुए चंडीगढ़ से दिल्ली आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रूट डायवर्ट की जानकारी दी है।

किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा पुलिस की एआईजी एडमिन और प्रवक्ता मनीषा चौधरी ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। यात्रा के दौरान किसी भी असहज घटना होने पर, उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 को कॉल करें।

सरकारी पुलिस प्रवक्ता मनीषा चौधरी ने चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले और दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए रूट डायवर्ट की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री पंचकुला से बरवाला बराडा बबैन, लाडवा कुरुक्षेत्र या फिर पंचकुला से बरवाला यमुनानगर, लाडवा इंद्री और करनाल के रास्ते दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली से चंडीगढ़ भी इन्हीं रास्तों से आ सकते हैं।

Kisan Andolan Advisory: चंडीगढ़ से दिल्ली आने-जाने के लिए ये रूट, जानिए डायवर्ट प्लान
Kisan Andolan Advisory

Kisan Andolan Advisory: यह रहा रूट

  • जींद हिसार और सिरसा से चंडीगढ़ आने वाले यात्री कैथल, पेहवा, कुरूक्षेत्र, लाडवा, बबैन,बरांडा, बरवाला व पंचकुला के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचें।
  • रेवाड़ी ओर नारनौल के यात्री रोहतक,पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, लाडवा, बबैन, बरवाला मार्ग या फिर रोहतक, भिवानी, जींद, कैथल, पेहवा, कुरूक्षेत्र, लाडवा, बबैन, बराडा, बरवाला व पंचकूला के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचें।

लेटेस्ट खबरो के लिए  यहाँ क्लिक करे

यूट्यूब चैनल पर शॉर्ट्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करे

पंजाब में और क्या चल रहा है – यहाँ से क्लिक कर के जाने

दिलचस्प खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे


Discover more from VR LIVE GUJARAT: Gujarat News

Subscribe to get the latest posts to your email.