Kisan Andolan Day 6: Punjab के 7 जिलों में 24 घंटे इंटरनेट सेवा बंध, सिद्धू का किसानों को समर्थन

0
156
Kisan Andolan Day 6: 7 जिलों में 24 घंटे इंटरनेट सेवा ठप
Kisan Andolan Day 6: 7 जिलों में 24 घंटे इंटरनेट सेवा ठप

Kisan Andolan Day 6: पंजाब के किसान संगठन ने शनिवार को पांचवें दिन भी शंभू और दातासिंह वाला सीमा पर डटे रहे, 12 मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर अड़े रहे. इनमें फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और कर्जमाफी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच आज चंडीगढ़ में चौथी बार चर्चा होगी। किसान आंदोलन से जुड़े सभी खबरें यहां पढ़ें..।

07:29 PM, 18-Feb-2024: Kisan Andolan

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने किसानों के विरोध पर कहा कि एमएसपी के बारे में पिछली बार किसानों को आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब वे बेचैन हैं क्योंकि चुनाव आ रहा है और कोई गारंटी नहीं दी गई है और उन पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है। महंगाई तेजी से बढ़ी है। बाकी सामान भी महंगा हो गया है। वे विरोध कर रहे हैं क्योंकि वे फसलों का मूल्य नहीं पा रहे हैं..।सरकार को इसका हल निकालना चाहिए।

06:46 PM, 18-Feb-2024: मंत्रियों से चौथे दौर की बैठक

केंद्रीय मंत्रियों के साथ चौथे दौर की बैठक करने के लिए किसान नेता सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल सेक्टर 26 के मगसीपा भवन पहुंच गए हैं। लेकिन अभी तक तीनों केंद्रीय मंत्री दिल्ली नहीं गए हैं। हाल ही में पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं। रविवार शाम छह बजे की बैठक बुलाई गई थी।

06:30 PM, 18-Feb-2024 : Kisan Andolan

मुख्यमंत्री भगवंत मान भी सीएम आवास से बैठक के लिए रवाना हो चुके हैं।

03:09 PM, 18-Feb-2024 : असफल रही बैठक, हरियाणा के किसान भी अब आंदोलन में

यदि आज शाम को पंजाब सीमा पर आंदोलनरत किसानों के साथ सरकार की बैठक असफल रही तो हरियाणा के किसान भी पूरी तरह से सड़कों पर आ जाएंगे। किसानों, खापों और अन्य संगठन एकजुट होकर अपनी मांगों को पूरा करेंगे। इस बार दिल्ली के किसानों को भी शामिल किया जाएगा, जो दिल्ली को घेरेंगे।

दिल्ली की खापों और स्थानीय किसानों के साथ संघर्ष की रणनीति धनखड़ खाप के प्रधान डॉ. ओमप्रकाश धनखड़ की अगुवाई में चार सदस्यीय कमेटी बनाएगी, जिसकी अगुवाई भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी करेगी। रविवार को ब्रह्मसरोवर तट पर हुई महापंचायत में यह घोषणा की गई।

01:22 PM, 18-Feb-2024 : Kisan Andolan – किसान नेता सुरेश कौथ गिरफ्तार

हिसार के गांव खेड़ी चौपटा में किसान नेता सुरेश कौथ की गिरफ्तारी के बाद रविवार को विभिन्न गांवों से किसानों ने जुटना शुरू किया है। यह निर्णय बैठक में लिया जाएगा कि किसानों का काफिला शंभू बॉर्डर की ओर जाएगा या दिल्ली की ओर जाएगा।

भारतीय किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष सुरेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब पच्चीस किसानों के साथ वह दिल्ली की ओर चल रहे थे। शनिवार को राजली गांव में जिले के किसानों ने बैठक की थी। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के हजारों किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर गांव खेड़ी चौपटा में मिलेंगे। मतलोडा गांव में 14 ग्रामी पूनिया खाप ने एक बैठक में किसानों से खेड़ी चौपटा में एकजुट होने की अपील की।

01:00 PM, 18-Feb-2024 : Kisan Andolan:- सिद्धू : प्रेस कांफ्रेंस

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने पत्रकारवार्ता में कहा कि किसानों की एमएसपी और आय को डबल कर दिया जाएगा. दुनिया में इससे बड़ा झूठ क्या है?

11:48 AM, 18-Feb-2024 : PUNJAB : 7 जिलों में इंटरनेट 24 फरवरी तक बंध

किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने पंजाब के 7 जिलों में 24 फरवरी तक इंटरनेट पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।

पंजाब के पटियाला में शंभू, जुल्कन, पासियान, पातड़ां, शुतराणा, समाना, घनौर, देवीगढ़ और बलभेरा और जिला एसएएस नगर में लालरू में नेट बंद कर दिया गया है।

Kisan Andolan: 11:40 AM, 18-Feb-2024: BJP को CM मान की मध्यस्थता पर ऐतराज

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आंदोलनकारी किसानों और केंद्रीय सरकार के बीच वार्ता में मध्यस्थता का प्रश्न उठाया है। उनका सुझाव था कि किसानों को केंद्र सरकार से सीधे बातचीत करनी चाहिए। मीडिया से बातचीत के दौरान, जाखड़ ने किसानों को दिल्ली मार्च से रोकने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा बनाई गई सुरक्षा प्रणाली को सही ठहराया। उनका दावा था कि किसानों में कुछ हिंसक लोग मिलकर हिंसा कर रहे हैं। उन्हें नहीं लगता कि सरकारें किसानों की शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर ऐसे प्रतिबंध लगातीं। जाखड़ ने भगवंत मान का नाम लिए बिना कहा कि मध्यस्थता करने वालों के निहित स्वार्थ हैं और उन्हें मुद्दों को सुलझाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उसने कहा कि मध्यस्थों ने खुद सत्ता में आने पर फसलों पर एमएसपी देने का वादा किया था। उनका कहना था कि किसानों की मांगों पर बातचीत ही समाधान है।

10:09 AM, 18-Feb-2024: लंगर का प्रबंध कर रहे ग्रामीण और गुरुद्वारा कमेटियां

किसानों के हित में कमेटियों के नुमाइंदे बॉर्डर के आसपास के गांवों और गुरुद्वारों से भी आ रहे हैं। गुरदासपुर से पहुंचे किसान जरनैल सिंह, अमृतसर के गांव पंधेर कलां के बलविंदर सिंह (70) ने बताया कि किसानों के पास छह महीने का राशन है, लेकिन अब तक लंगर बनाने की जरूरत बहुत कम पड़ी है। गुरुद्वारा हर दिन कमेटियों और आसपास के ग्रामीण दूध से सब्जी रोटी, लस्सी, मिठाई, फल और पानी का लंगर लाते हैं।

किसानो के समर्थन में वकील भी उतरे :

09:46 AM, 18-Feb-2024: Kisan Andolan:- वॉकीटॉकी का करेगे इस्तमाल

Punjab और Haryana में जहां इंटरनेट बंद है मोबाइल नेटवर्क भी बंध हैं। ऐसे में, किसान नेता एक दूसरे से बात करने के लिए वॉकीटॉकी का उपयोग करते दिख रहे हैं।

08:29 AM, 18-Feb-2024 : Kisan Andolan: भाजपा नेताओं के घरों के बाहर होगा धरना

सीमाओं पर किलेबंदी के चलते दिल्ली कूच की रणनीति असफल होने पर किसान संगठनों ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पूर्व मंत्री केवल सिंह ढिल्लों के आवास के बाहर धरना दिया। धरना दो दिन तक जारी रहेगा। प्रदर्शन के बाद कैप्टन के आवास मोती महल के बाहर पुलिस बल लगाया गया है।

लेटेस्ट खबरो के लिए  यहाँ क्लिक करे

यूट्यूब चैनल पर शॉर्ट्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करे

पंजाब में और क्या चल रहा है – यहाँ से क्लिक कर के जाने

दिलचस्प खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे


Discover more from VR LIVE GUJARAT: Gujarat News

Subscribe to get the latest posts to your email.