Bhagwant Mann : मुख्यमंत्री ने ओलंपिक विजेता मनु भाकर से की मुलाकात

0
173
Bhagwant Mann : मुख्यमंत्री ने ओलंपिक विजेता मनु भाकर से की मुलाकात
Bhagwant Mann : मुख्यमंत्री ने ओलंपिक विजेता मनु भाकर से की मुलाकात

Bhagwant Mann : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अपनी आधिकारिक निवास पर शूटर और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक खेलों में इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मनु भाकर और उनके परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पेरिस में शूटिंग प्रतियोगिताओं में दो पदक जीतकर मनु ने पूरे देश का मान बढ़ाया है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह निशानेबाज युवाओं के लिए आदर्श बनकर उभरी है और उसकी उपलब्धियां उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए नाम कमाने के लिए प्रेरित करेंगी। मुख्यमंत्री ने इस युवा खिलाड़ी को अपनी सरकार की नई खेल नीति के बारे में जानकारी दी, जिसका उद्देश्य पंजाब में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य एक ओर युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना है, वहीं दूसरी ओर नशे की समस्या को जड़ से खत्म

Screenshot 2024 08 10 at 12 46 30 मुख्यमंत्री मान ने ओलंपिक विजेता मनु भाकर से की मुलाकात dainiktribuneonline.com

Bhagwant Mann : इस दौरान मनु भाकर ने मुलाकात के लिए समय देने और सम्मानित करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने पंजाब में खेलों के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई पहलों और खेल नीति की प्रशंसा की।

Bhagwant Mann : नीरम चोपड़ा को दी बधाई

Screenshot 2024 08 10 at 12 49 39 ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की द डेली गार्डियन

Bhagwant Mann : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक खेलों में जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने अपनी असाधारण और ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था और अब पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतकर देश के लिए सम्मान अर्जित किया है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा जीते गए पदक नए खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए प्रेरित करेंगे। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस युवा खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को उनके नक्शे-कदम पर चलने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा आने वाले समय में खेल मुकाबलों में नए खिलाड़ियों के लिए आदर्श की भूमिका निभाएंगे।

ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करेंयूट्यूब चैनल में शॉर्ट्स देखने के लिए यहां क्लिक करेंगुजरात की महत्वपूर्ण खबरों के लिए यहां क्लिक करेंरोमांचक खबरों के लिए यहां क्लिक करें