HomeHaryanaयमुनानगर : नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले डॉक्टर सहित दो लोग...

यमुनानगर : नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले डॉक्टर सहित दो लोग गिरफ्तार

एंटी नारकोटिक सेल टीम ने यमुनानगर में एक आरोपी को प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में ग्रामीण क्षेत्र में एक क्लीनिक चलाने वाला एक प्रमुख तस्कर का नाम बताया। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, फिर जेल भेज दिया गया। आरोपी से 240 ट्रामाडोल के कैप्सूल पकड़े गए।

इंचार्ज बलराज सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि विश्वकर्मा चौक पर एक युवा प्रतिबंधित नशीली दवा रखता है। युवक को पकड़ने के लिए सब इंस्पेक्टर रामकुमार सतीश कुमार, एएसआइ मेहर लाल बीरबल और राजेंद्र संदीप कमल प्रदीप को मौके पर भेजा गया।  तलाशी में प्रतिबंधित दवाइयां मिली।  आरोपित की पहचान ईशोपुर के रहने वाले अजय उर्फ आशू के रूप में हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments