HomeHaryanaKisan Andolan: सरवन सिंह पंधेर ने बताया, कब तक जारी रहेगा किसान...

Kisan Andolan: सरवन सिंह पंधेर ने बताया, कब तक जारी रहेगा किसान आंदोलन

Kisan Andolan: किसानों का आंदोलन पंजाब और हरियाणा की सीमा पर जारी है। विश्व व्यापार संगठन (WTO) के खिलाफ सोमवार को किसान संगठनों ने विरोध प्रकट किया। WTW का पुतला दो फीट ऊंचा था। इस दौरान किसानों ने भी आतिशबाजी की। आंदोलन में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए। इस दौरान किसानों ने हरियाणा और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए। इसके बाद किसानों ने राजपुरा से शंभू बॉर्डर तक ट्रैक्टर मार्च भी चलाया। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने आंदोलन की अवधि को भी बताया।

2 179 1 1 16 13 1

Kisan Andolan: कब तक जारी रहेगा किसान आंदोलन, सरवन सिंह पंधेर ने बताया

सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि विश्व व्यापार संगठन (WTO) के अर्थी दहन कार्यक्रम देश के 13 राज्यों में 70 हजार गांवों में चलाया गया है। किसानों ने शंभू बॉर्डर और खनौरी पर अर्थी दहन किया। यह देश भर में हुआ। यह आंदोलन देश भर में फैल चुका है।

उन्होने कहा कि यह आंदोलन (Kisan Andolan) एमएसपी गारंटी कानून बनाने तक, देश के किसान-मजदूरों का कर्जा खत्म करने तक, लखीमपुर खीरी को न्याय दिलाने तक, C2- 50 के साथ फसलों के दामों को वापस लेने तक, बिजली विधेयक को वापस लेने तक, प्रदूषण से खेती को बाहर निकालने तक, मजदूरों को 200 दिन मनरेगा और 700 रुपये दिहाड़ी दिलवाने तक आंदोलन चालू रहेगा|

किसान नेता सुखजीत सिंह ने बताया कि सुबह पूरे देश में डब्ल्यूटीओ के खिलाफ प्रदर्शन हुए और शाम को दोनों सीमाओं पर पुतले जलाए गए। WTO का विरोध इस बात का संकेत है कि हम उनकी नीतियों से सहमत नहीं हैं।

लेटेस्ट खबरो के लिए  यहाँ क्लिक करे

यूट्यूब चैनल पर शॉर्ट्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करे

पंजाब में और क्या चल रहा है – यहाँ से क्लिक कर के जाने

दिलचस्प खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments