HARYANA WEATHER: सावन माह की शुरुआत हो गई है, और सावन की शुरुआत के साथ ही राजधानी दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा के विभिन्न जिलों में जोरदार बरसात शुरू हो गई है।

बहादुरगढ़ में तेज गरज और चमक के साथ मेघ जमकर बरस रहे हैं। तेज बरसात के चलते लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। तो वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर जलभराव की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सावन महीने की पहली बरसात का स्थानीय लोग भी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। बरसात का आनंद ले रहे लोगों ने भगवान भोलेनाथ का जयकारा भी लगाया।
HARYANA WEATHER: भारी बारिश का अलर्ट
पाकिस्तान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से हरियाणा में अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश में आज रात से मौसम पूरी तरह से बदलेगा। उत्तर-पश्चिम और दक्षिण हरियाणा के 7 जिलों हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाडी, मेवात और पलवल में भारी बारिश का आरेंट अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बुधवार तक मूसलाधार बारिश के संकेत दिए गए हैं।
वहीं सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में अगले 5 दिनों बारिश की संभावना जताई गई है।
HARYANA WEATHER: 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
हरियाणा में IMD ने चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, करनाल, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बाकि जिलों में सामान्य बारिश हो सकती है।
अब तक कम बारिश के कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। सिरसा का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री तक पहुंच गया। इसी प्रकार हिसार का तापमान 39.4 डिग्री, रोहतक का 38.8 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में लगातार बढ़ोतरी से दिन के समय उमस से लोग ज्यादा परेशान हैं।
ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
यूट्यूब चैनल में शॉर्ट्स देखने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की महत्वपूर्ण खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोमांचक खबरों के लिए यहां क्लिक करें