Home Politics BJP : भाजपा में पीढ़ी परिवर्तन का सिलसिला और तेज होगा।

BJP : भाजपा में पीढ़ी परिवर्तन का सिलसिला और तेज होगा।

0
616
BJP : भाजपा में पीढ़ी परिवर्तन का सिलसिला और तेज होगा।
BJP : भाजपा में पीढ़ी परिवर्तन का सिलसिला और तेज होगा।

BJP : भाजपा में केंद्र-राज्यों के संगठन के साथ-साथ सरकारों में नया नेतृत्व उभारने के लिए पीढ़ी परिवर्तन का सिलसिला और तेज होगा। खासतौर से पार्टी की इस नीति का असर लोकसभा चुनाव में दिखेगा। BJP आगामी LOKSABHA 2024 लोकसभा चुनाव ELECTION में दो बार चुनाव लड़ चुके नेताओं के लिए तीसरी बार टिकट हासिल करना बेहद मुश्किल होगा। अगर सामाजिक समीकरण के साथ विकल्पहीनता को मजबूरी सामने नहीं आई तो ऐसे ज्यादातर BJP नेता भविष्य में नई भूमिका में दिखाई देंगे।

BJP

BJP : साल 2014 में केंद्र की सत्ता में आते ही पार्टीने कदम बढ़ाना शुरू किया

BJP : सूत्रों ने बताया कि हालांकि पीढ़ी परिवर्तन का सिलसिला नया नहीं है। BJP साल 2014 में केंद्र की सत्ता में आते ही पार्टी ने इस ओर आगे कदम बढ़ाना शुरू किया था। BJP लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी जिन राज्यों में सत्ता में आई, उनमें से ज्यादातर राज्यों में पार्टी ने पुराने चेहरे की जगह नए चेहरों को तरजीह दी। BJP मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में टिकट वितरण से लेकर सरकार गठन तक में पार्टी ने इस नीति के अमल में सख्ती दिखाई है।

पार्टी जिन तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव जीती, वहां से इस नीति के संदर्भ में अहम संकेत मिलते हैं। मसलन तीनों ही राज्यों में सरकार के मुखिया के तौर पर पुराने दिग्गज चेहरों पर नए चेहरों को तरजीह दी गई। राजस्थान में तो पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को सीएम बनाया गया। अब सरकार गठन में मध्य प्रदेश के 61 फीसदी तो छत्तीसगढ़ के 55 फीसदी मंत्री पहली बार विधायक बनने वाले नेता हैं। राज्यों में इस बदलाव को NARENDRA MODI, भाजपा में आने वाले दिनों की तस्वीर के तौर पर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि पार्टी इसी रणनीति पर आगे बढ़ती रहेगी।

संघ सूत्रों का कहना है कि भाजपा में पीढ़ी परिवर्तन अभी शुरुआती दौर में है। हालिया पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष ने जाति जनगणना को मुद्दा बना कर भाजपा को घेरने की कोशिश की थी। विपक्ष इसलिए असफल हुआ क्योंकि वर्तमान भाजपा में सभी वर्ग के नेता हैं, राज्यों और केंद्र को सरकारों के साथ संगठन में पहले की तुलना में अधिक वगों को प्रतिनिधित्व मिला है। प्रधानमंत्री खुद अन्य तुलना में पिछड़ी जाति से आते हैं। । यही कारण है कि विपक्ष का दांव फेल हुआ है। इसलिए इस नीति पर सख्ती से आगे बढ़ने का फैसला किया गया।

BJP 1

BJP : लोकसभा चुनाव के लिए व्यापक रणनीति बनाई

पीढ़ी परिवर्तन के लिए भाजपा नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के लिए व्यापक रणनीति बनाई है। पार्टी को योजना इसके सहारे वंशवाद पर प्रहार करने के साथ नए चेहरों को अवसर देकर नया नेतृत्व उभारने को है। ऐसे में तय किया गया है कि दो बार चुनाव लड़ चुके नेताओं को उसी स्थिति में टिकट दिया जाए, जब संबंधित नेता को उक्त संसदीय क्षेत्र में विकल्प नहीं हो। या सामाजिक समीकरण की दृष्टि से संबंधित नेता को टिकट दिए जाने के अलावा कोई विकल्प न हो।

संग सूत्रों का कहना है कि जाति की राजनीति की काट के लिए हर वर्ग से नेतृत्व उभारने की जरूरत है। संघ नहीं चाहता कि MODI SARKAR, केंद्र और राज्यों में पार्टी के सामने नेतृत्व के स्तर पर शून्य का संकट हो। संघ की इच्छा हर वर्ग से नेताओं की एक श्रृंखला तैयार करने की है, जिसका अलग-अलग समय में जाति की राजनीति की काट के लिए इस्तेमाल किया जा सके। यह तभी संभव होगा जब पार्टी नेतृत्व पीढ़ी परिवर्तन के लिए सख्त रुख अपनाएगा।

संघ सूत्रों का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा सामाजिक कार्यों की भी जिम्मेदारी लेगी। खासतौर पर जातिगत विषमता को दूर करने के लिए जमीनी स्तर पर बड़ा अभियान चलाएगी।

BJP 2

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पूर्व एक अहम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पार्टी को यह भ्रम तोड़ना चाहिए कि राजनीति का अर्थ सिर्फ चुनावों का टिकट हासिल कर विधायक, सांसद, मंत्री बनना है। तब प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि पद देते समय राजनीतिक अनुभव के रूप में विधायक, सांसद और मंत्री के रूप में निभाई गई जिम्मेदारी को ही मानक न माना जाए, बल्कि इस अनुभव में संगठन के लिए किए गए कायों को भी मानक माना जाए।

BJP 3

राजस्थान में मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल तय करते समय पहली बार संगठन के कार्यों को भी अनुभव का मानक माना गया। इसी नीति के तहत संगठन में सेवा देने वाले शर्मा की सीएम पद की लॉटरी लगी।

आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी नेतृत्व ने एक परिवार एक टिकट के फॉर्मूले को स्थाई नीति बनाने का फैसला किया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि हालिया विधानसभा चुनाव में केंद्रीय राजनीति के दिग्गजों को मैदान में उतार कर पार्टी ने वंशवाद पर भी प्रहार किया था। ऐसे कई नेताओं को उनके रिश्तेदारों को सीट पर उम्मीदवार बनाया गया था। यह प्रयोग सफल रहा है। ऐसे में इस नीति को लोकसभा चुनाव में सख्ती से साथ लागू किया जाएगा।

રાત્રે કેટલા સમય સુધી સ્નાન કરવું જોઈએ? તમે કયા કાનમાં બુટ્ટી પહેરો છો… તે બધું બદલી નાખે છે. ગ્રહોના સંતુલનથી લઈને ઉર્જા પ્રવાહ સુધી, જ્યારે તમે જમણા કે ડાબા કાન પસંદ કરો છો ત્યારે શું થાય છે. ફેશન કે શ્રદ્ધા? સાવનમાં લીલા રંગના કપડાં પહેરવાનું કારણ જાણીને તમને નવાઈ લાગશે વાળના વિકાસ માટે ટી વોટર કેટલું ફાયદાકારક છે, આવો જાણીએ એક કુદરતી ઘરેલું ઉપાય જે વાળના સ્વાસ્થ્યને સુધારવામાં મદદ કરી શકે છે. તમારી પોતાની ભાષામાં વાત કરવું જ યોગ્ય છે, આવો જાણીએ મુખ્ય કારણો પોતાની ભાષામાં વાત કરવાના વધુ એક ફિલ્મ ઇન્ડસ્ટ્રીમાં ડિવોર્સના સમાચાર તમિલ અભિનેતા રવિ મોહન અને આરતી મોહન જાહ્નવી કપૂર કેન્સ ૨૦૨૫માં શ્રીદેવી યુગના ગ્લેમરસ અવતારમાં છાઈ ગઈ પુસ્તકો શ્રેષ્ઠ મિત્ર છે, કોઈ કમ્પ્લેન નથી, કોઈ માંગણી નથી, જ્યારે પણ આપણને તેની જરૂર હોય ત્યારે તે આપણી સાથે રહે છે. War 2 માં રિતિક રોશન સાથે કિયારા અડવાણી અને જુનિયર એનટીઆર વારંવાર આંખ ફરકવાનું સાચું કારણ શું બીમારી હોય શકે છે?? જાણો કારણ રશ્મિકા મંદાના એકદમ હોટ અવતારમાં ફરીથી ટ્રોલ થઈ ગઈ ઉર્વશી ! હાહાકાર મચાવી રહ્યો છે કોરોનાનો નવો વેરિયન્ટ બાળકોનું ઉનાળાનું વેકેશનની શરૂઆત થઈ ગઈ છે તો ક્યાં ફરવા લઈ જશો બાળકોને? જાણો વટ સાવિત્રી વ્રત ૨૦૨૫માં ક્યારે છે કેવી રીતે કરશો પૂજા-અર્ચના??? બાળકોને રાત્રે ઊંઘાડવામાં તકલીફ પડે છે તો આ ટીપ્સને ફોલો કરો ભારત અને પાકિસ્તાનની વચ્ચે આવેલું આ હિલ સ્ટેશન સ્વર્ગ જેટલું સુંદર લાગે છે ઉનાળાની ગરમીમાં તમારા બાળક કે પતિદેવનું ટીફીનમાં રાખેલું જમવાનું બગડી જાય તો શું-શું ધ્યાન રાખવું?? AC: આખી રાત AC કેટલા કલાક ચલાવવું જોઈએ? વધારે પડતું યુઝ કરવાથી શું નુકસાન થાય? જ્યાં લોકો સ્ત્રી જાત માટે મીમ્સ બનાવીને મજાક ઉડાવતા હોય છે ત્યાં ૨૦૨૫ની મૂળ ભારતીય ગેમ-ચેન્જર મહિલાઓને મળો જે દુનિયામાં ભારતનું નામ રોશન કરે છે