HomeBreaking NewsArvind Kejriwal  : कल दोपहर 12 बजे भाजपा मुख्यालय अरविंद केजरीवाल सभी विधायकों...

Arvind Kejriwal  : कल दोपहर 12 बजे भाजपा मुख्यालय अरविंद केजरीवाल सभी विधायकों और एमपी को लेके करेंगे घेराव

Arvind Kejriwal  :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालने आज घोषणा की कि वह रविवार को अपने सभी बड़े नेताओं के साथ बीजेपी मुख्यालय जाएंगे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पीएम मोदी आप जिस तरह से हमारे नेताओं के पीछे पड़े हो। अब हम आपको चुनौती देते हैं कि आप कल हमारे नेताओं को गिरफ्तार लीजिए। आप जितने लोगों को जेल में डालोगे उतने नए विचार पैदा होंगे।

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal  :  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप देख सकते हैं कि वे किस तरह हमारी पार्टी के पीछे पड़े हैं। वो हम सब को जेल में डालना चाहते हैं। मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहूंगा कि आप यह ‘जेल का खेल’ खेल रहे हैं। कभी मनीष सिसोदिया, कभी संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल रहे हैं।

Arvind Kejriwal  :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को शाम पांच बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल दोपहर 12 बजे भाजपा मुख्यालय अपने सभी विधायकों और एमपी व पार्टी के सभी बड़े नेताओं के साथ आ रहे हैं। पीएम मोदी जिस-जिस नेता को गिरफ्तार करना चाहते हैं उन्हें गिरफ्तार कर सकते हैं। यह आप के सभी नेताओं को जेल में डालना चाहते हैं। आज मेरे निजी सचिव के साथ भी यही किया। अब सौरभ, आतिशी को जेल में डालना चाहते हैं। प्रधानमंत्री, एक-एक करके क्या आप हम लोगों को गिरफ्तार कर रहे हैं? एक साथ सभी को गिरफ्तार कर लीजिए।  

Arvind Kejriwal :  उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के पीछे जिस तरह से आप पड़े हैं, हम आपको सीधे गिरफ्तार करने को कहता हूं। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले दिल्ली में किए गए हमारे काम से परेशान हो गए हैं। हमने दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक, स्कूल और मुफ्त इलाज का इंतजाम किया। 

Arvind Kejriwal  : आम आदमी पार्टी एक विचार है: केजरीवाल

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal :  उन्होंने कहा कि ये दिल्ली के अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक को रोकना चाहते हैं। हमारा कसूर है कि हमने फ्री बिजली कर दी। ये नहीं करना चाहते। हम प्रधानमंत्री मोदी जी को बोलना चाहते हैं कि कल मैं 12 बजे अपने बड़े नेताओं के साथ बीजेपी मुख्यालय आ रहा हूं, जिस-जिसको जेल में डालना चाहते हो, डाल दो। आम आदमी पार्टी एक विचार हैं। आप जितने लोगों को जेल में डालोगे, उतने नए विचार पैदा होंगे। 

લેટેસ્ટ સમાચાર માટે અહી કલિક કરો

યુ-ટ્યુબ ચેનલમાં શોર્ટ્સ જોવા અહીં કલિક કરો

ગુજરાતના મહત્વના સમાચાર માટે અહીં ક્લિક કરો

રોમાંચક સમાચાર માટે અહીં ક્લિક કરો

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments