PANJAB AAP LIST :  पंजाब पंजाब आप पार्टीने 8 उमेदवारो की सूचि जारी की , एक उमेदवार का दूर दूर तक राजनीती से कोई लेना देना नहीं

0
162
PANJAB AAP LIST
PANJAB AAP LIST

PANJAB AAP LIST : आम आदमी पार्टी पंजाब में सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में वह कांग्रेस के साथ गठबंधन में है लेकिन पंजाब में वह कांग्रेस के विरोध में है। पार्टी ने जिन आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की है, उनमें पांच मंत्री शामिल हैं।

PANJAB AAP LIST

PANJAB AAP LIST  : आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पंजाब में अपने आठ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इन उम्मीदवारों में पांच मंत्री शामिल हैं। लिस्ट में शामिल एक नाम ने सबको चौंका दिया है। 

PANJAB AAP LIST  : पार्टी की तरफ से अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, फरीदकोट से कर्मजीत अनमोल, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड्डियां, पटियाला से डॉ. बलबीर सिंह और संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर को चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील रिंकू को टिकट दिया गया है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब से मैदान में उतारा गया है।  पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से आप ने अभी गुरदासपुर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना और फिरोजपुर से उम्मीदवारों के नाम का एलान नहीं किया है। 


PANJAB AAP LIST  : सीएम मान के करीबी हैं कर्मजीत अनमोल

PANJAB AAP LIST


लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम कर्मजीत अनमोल का है। वे सीएम भगवंत मान के काफी करीबी माने जाते हैं। अनमोल एक बेहतरीन कॉमेडियन और एक्टर हैं।  आप ने जालंधर रिजर्व सीट से मौजूदा सांसद सुशील रिंकू को ही टिकट दी है। रिंकू पहले कांग्रेस में थे। जालंधर के सांसद चौ. संतोख सिंह के निधन के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी और आप की टिकट पर उपचुनाव जीता था। वे पंजाब में आप के इकलौते सांसद हैं। 


PANJAB AAP LIST  : पांच दिन पहले कांग्रेस से आए जीपी को भी टिकट

PANJAB AAP LIST


वहीं फतेहगढ़ साहिब से मैदान में उतारे गए गुरप्रीत जीपी पांच दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे। आप में शामिल होने के बाद उन्होंने पंजाब कांग्रेस में अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा था कि कांग्रेस में भाई-भतीजावाद है। हर नेता अपने परिवार के बारे में सोचता है। लेकिन आम आदमी पार्टी आम जनता के प्रतिनिधियों की पार्टी है, इसलिए उन्होंने आप में शामिल होने का फैसला किया।
 

લેટેસ્ટ સમાચાર માટે અહી કલિક કરો

યુ-ટ્યુબ ચેનલમાં શોર્ટ્સ જોવા અહીં કલિક કરો

ગુજરાતના મહત્વના સમાચાર માટે અહીં ક્લિક કરો

રોમાંચક સમાચાર માટે અહીં ક્લિક કરો


Discover more from VR LIVE GUJARAT: Gujarat News

Subscribe to get the latest posts to your email.