HomePunjabPunjab: पंजाब में बेख़ौफ़ घूम रहे हत्यारे, एक ही दिन में मिले...

Punjab: पंजाब में बेख़ौफ़ घूम रहे हत्यारे, एक ही दिन में मिले 3 शव

Punjab Crime : पंजाब में एक ही दिन में मिली 3 शव मिलने से हड़कंप मच गया है, अमृतसर में मिली सिर कटी लाश तो वही फरीदकोट में महिला और बच्चे के शव मिले है| फरीदकोट में एक महिला और एक बच्चे की लाशें और अमृतसर में सिर कटी होने से हड़कंप मच गया है। किसी को भी सिनाक्त नहीं हो पाई है। शव पुलिस ने मोर्चरी में रखवाए हैं।

Punjab Crime : युवक की सिरकटी लाश मिलने से हड़कंप

Punjab Crime: प्रदेश के अमृतसर जिले के लोपोके थानाक्षेत्र की पुलिस चौकी रामतीर्थ इलाके में एक युवक की सिरकटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को अपने हाथ में लेने के बाद उसे पहचानने की कोशिश की है।

लोपोके थाना प्रभारी बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गांव कलेर के खेतों में रामतीर्थ से खासा रोड पर किसी की सिरकटी लाश पड़ी है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की उम्र लगभग 25 साल है।

Punjab Crime : बेख़ौफ़ हत्यारे, एक ही दिन में मिले 3 शव
Punjab Crime : बेख़ौफ़ हत्यारे, एक ही दिन में मिले 3 शव

नहर में महिला व बच्चे के शव मिले

Punjab Crime: फरीदकोट जिले की सरहिंद नहर में गांव मचाकी मल्ल सिंह में एक महिला और बच्चे का शव मिला है। फिलहाल, शवों को पहचाना नहीं जा सका है। किसी ने पुलिस को नहर में एक शव उतराने की सूचना दी। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शवों को नहर से बाहर निकाला।


शवों को निकालने पर पता चला कि वे एक महिला और बच्चे के हैं। मोर्चरी में शवों को रखा गया है। पुलिस पहचान करने की कोशिश कर रही है।

दिलचस्प खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे

यूट्यूब चैनल पर शॉर्ट्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करे

पंजाब में और क्या चल रहा है – यहाँ से क्लिक कर के जाने

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments