Rangla Festival 2024: ‘रंगला पंजाब’ उत्सव अमृतसर में शुरू, जानिए डिटेल्स

0
222
Rangla Festival 2024: 'रंगला पंजाब' उत्सव अमृतसर में शुरू, जानिए डिटेल्स
Rangla Festival 2024: 'रंगला पंजाब' उत्सव अमृतसर में शुरू, जानिए डिटेल्स

Rangla Festival 2024: पंजाब सरकार ने राज्य की समृद्ध विरासत और संस्कृति से लोगों को परिचित कराने के लिए ‘रंगला पंजाब फेस्टिवल’ का आयोजन किया है। यह फेस्टिवल पंजाब में 7 दिनों तक चलेगा।

रंगला पंजाब (Rangla Festival 2024) के तहत विरासत मेला होगा। पर्यटन और संस्कृति मंत्री अनमोल गगन मान ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी। उनका कहना था कि रंगला पंजाब कार्यक्रम का लक्ष्य दुनिया भर के दर्शकों को एक विस्तृत और अच्छा अनुभव देना है, जो वेशभूषा और प्रदर्शन से भरपूर है। एक दिन में विविध कार्यक्रम होंगे। जो आप लिस्ट में देख शकते हैं।

 Rangla Festival 2024: शिरकत करेंगी ये हस्तियां 

Rangla Festival 2024 में ये गायक 24 फरवरी को रणजीत दशहरा ग्राउंड मेले में भाग लेंगे। 24 फरवरी को हरजीत हरमन, 25 फरवरी को लखविंदर वडाली, 26 फरवरी को वारस भर और 27 फरवरी को कुलविंदर बिल्ला आएंगे। वहीं 28 फरवरी को कंवर ग्रेवाल उत्सव और 29 फरवरी को सिकंदर सलीम उत्सव में होंगे।

Rangla Festival 2024: 'रंगला पंजाब' उत्सव अमृतसर में शुरू
Rangla Festival 2024: ‘रंगला पंजाब’ उत्सव अमृतसर में शुरू

तारीख को कौन से कार्यक्रम

23 फरवरी की शाम 6:30 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान रंगला पंजाब फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह भी आएंगे।

फूड कार्यक्रम का आयोजन | Food Festival

पंजाब का खान-पान बहुत ही ज्यादा प्रसिध्ध है। इस कार्यक्रम में फूडिस्तान भी होगा। हर तरह का पंजाबी और अमृतसरी भोजन इसमें उपलब्ध होगा। फूडिस्तान में 100 से 200 खाद्य स्टॉल और ट्रक होंगे जो भारतीय, पंजाबी और विदेशी खाद्यान्नों को बेचेंगे। यहां पर खाना बनते हुए भी देखने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का भी प्रयास किया जाएगा, जिसमें पंजाब का सबसे बड़ा पराठा बनाया जाएगा।

ग्रैंड शॉपिंग फेस्टिवल | Grand Shopping Festival

इस कार्यक्रम का आयोजन रंजीत एवेन्यू में आयोजित कराया जाएगा। जिस में ग्रैंड शॉपिंग फेस्टिवल 24 से 29 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। जूते, कपड़े, बिजली के सामान, उपकरण आदि के लिए एक बाजार बनाया जाएगा। जिसमें नवीनतम ट्रेंड्स के साथ हस्तशिल्प और शिल्प दुकानें होंगी।

नाटक और साहित्य महोत्सव | Literature Festival

24 और 25 फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक साहित्य फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम चार बजे से शाम छह बजे तक कार्निवाल परेड होगा। पंजाब के इतिहास को बताने वाले साहित्य, रंगमंच और संस्कृति का दो दिवसीय कार्यक्रम साहित्य महोत्सव में होगा।

लेटेस्ट खबरो के लिए  यहाँ क्लिक करे

यूट्यूब चैनल पर शॉर्ट्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करे

पंजाब में और क्या चल रहा है – यहाँ से क्लिक कर के जाने

दिलचस्प खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे