Cold wave & Dense Fog: पंजाब में कड़ाके की ठंड के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। कई दिनों के बाद पंजाब में सूरज निकला, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण ठंड से राहत नहीं मिली। दिन का आगाज घनी धुंध के साथ हुआ। घने कोहरे से आम जनजीवन पर काफी असर पड़ा है। बर्फीली हवाओं से राहत नहीं मिल रही है। अब मौसम विभाग ने दिन और रात में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।

घनी धुंध (Dense Fog) के कारण शहरों में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर के बीच रही। मौसम विभाग का मानना है कि ये हालात 15 जनवरी तक रहेंगे।

Cold wave & Dense Fog: पंजाब में कैसा रहेगा मौसम हाल
राज्य का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। चंडीगढ़ में मौसम सामान्य रहेगा। सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है। दोपहर में धूप निकलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 12 और 13 जनवरी को पंजाब में तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही कहा गया है कि कोहरे का प्रकोप 4-5 दिनों तक जारी रहेगा। पंजाब के अमृतसर और लुधियाना में विजिबिलटी (Dense Fog) 50 मीटर से भी कम रही।

पंजाब में आने वाले दिन में और ठंड बढ़ने की संभावनाए हैं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इस दौरान घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

जानिए जिलों में मौसम का हाल
पंजाब के जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घने कोहरे के आसार है। पंजाब में रात के तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, हालांकि यह अब सामान्य के करीब है।

फरीदकोट में सबसे कम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया।
बठिंडा में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री
गुरदासपुर में 4.5 डिग्री
एसबीएस नगर में 5.4 डिग्री
अमृतसर में 5.6 डिग्री
लुधियाना में 6.3 डिग्री
दिलचस्प खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे
यूट्यूब चैनल पर शॉर्ट्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करे
पंजाब में और क्या चल रहा है – यहाँ से क्लिक कर के जाने