HomeBreaking NewsDELHI NEWS :  डेंगू को लेकर सतर्क रहने की जरूरत, दिल्ली सरकार...

DELHI NEWS :  डेंगू को लेकर सतर्क रहने की जरूरत, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाजने की बैठक

DELHI NEWS :  दिल्ली में मानसूनी बारिश के बाद अब डेंगू का खतरा भी बढ़ गया है. हालांकि, डेंगू के अभी आधिकारिक मरीज सामने नहीं आए हैं, लेकिन मानसून के सीजन में इसके खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों के साथ से इस बाबत बैठक की. उन्होंने एमसीडी सहित सभी संबंधित एजेंसियों को इसकी रोकथाम के लिए काम करने का निर्देश दिए. मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अफसरों को निर्देश दिया है कि इसको लेकर सभी संभव ए​हतियात अभी से बरतें. डेंगू के फैलने का इंतजार न करें. 

DELHI NEWS

DELHI NEWS :  डेंगू को लेकर सतर्क रहने की जरूरत

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दो दिन पहेले दिल्ली सचिवालय में मानसून के मौसम में शहर में वेक्टर जनित बीमारियों, खासकर डेंगू की रोकथाम और उसकी तैयारियों का जायजा लिया था. उन्होंने कहा कि डेंगू जीनोम अनुक्रमण में वृद्धि देखी गई है. इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है. 

DELHI NEWS :   2023 में हुई थी डेंगू से 19 लोगों की मौत

DELHI NEWS :   डेंगू को लेकर हुई बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS), दिल्ली नगर निगम (MCD), नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC), दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB), लोक निर्माण विभाग (PWD), शिक्षा निदेशालय, दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (DSIIDC) और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण (I&FC) विभाग के अधिकारी शामिल हुए.

DELHI NEWS

DELHI NEWS :   बता दें कि डेंगू का संबंध मुख्य रूप से जून से सितंबर के बीच मानसून के मौसम से है. जब रुका हुआ पानी एडीज मच्छरों के लिए आदर्श प्रजनन भूमि प्रदान करता है. यह डेंगू वायरस के वाहक और अनुकूल होते हैं. एचटी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जनवरी में जारी मच्छर जनित बीमारियों के वार्षिक आंकड़ों के अनुसार 2023 में दिल्ली में डेंगू के 9,266 मामले सामने आए थे. डेंगू की वजह से 19 लोगों की मौतें हुई थी. 

લેટેસ્ટ સમાચાર માટે અહી કલિક કરો

યુ-ટ્યુબ ચેનલમાં શોર્ટ્સ જોવા અહીં કલિક કરો

ગુજરાતના મહત્વના સમાચાર માટે અહીં ક્લિક કરો

રોમાંચક સમાચાર માટે અહીં ક્લિક કરો

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments