Home Dharma गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

2
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं : “गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु, गुरुर देवो महेश्वर:, गुरु: सक्सात्त्परब्रह्मा, तस्मै श्री गुरुवे नम:”

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं : हर वर्ष आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा का महापर्व सोमवार, 03 जुलाई 2023 को है। गुरु पूर्णिमा का त्योहार अपने गुरु के प्रति आस्था और प्रेम भाव प्रगट करने का महापर्व होता है। हमारे शास्त्रों में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा रखा गया है। गुरु के दिए ज्ञान से हमें जीवन में सत्य-असत्य, धर्म-अर्धम, पाप-पुण्य, सही-गलत का ज्ञान मिलता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए सही रास्ता, सफलता और सुख-शांति गुरु के द्वारा दिखाए गए सच्चे मार्ग पर चलने से ही प्राप्त होता है। हिंदू परंपरा में गुरु हमेशा से ही पूजनीय माने गए हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महर्षि वेद व्यास की जयंती पर ही गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि पर ही महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। महर्षि वेदव्यास ने वेदों और पुराणों समेत कई ग्रंथों की रचना की थी। गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर आप अपने प्रिय गुरुजनों की पूजा करते हुए उनका आभार व्यक्त करके उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हुए अपने गुरुओं और बड़ों को गुरु पूर्णिमा के खास संदेशों को भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

सही क्या है गलत क्या है ये सबक पढ़ाते हैं,

झूठ क्या है और सच क्या है ये बात समझाते हैं,

जब सूझता नहीं कुछ भी हमको,

तब राहों को सरल बनाते हैं।

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु की महिमा न्यारी है,
अज्ञानता को दूर करके.
ज्ञान की ज्योत जलाई है,
गुरु की महिमा न्यारी है…

ગુરૂ વંદનાનો શ્રેષ્ઠ દિવસ એટલે ગુરૂ પૂર્ણિમા જોવો વીઆર લાઇવ પર

गुरु पूर्णिमा एक धार्मिक त्यौहार है जो सभी आद्यात्मिक और शैक्षणिक गुरुओ को सम्मान देने के लिए समर्पित है। यह भारत, नेपाल, भूटान में हिन्दुओ, जैनों और बौद्धों द्वारा ये त्यौहार मनाया जाता है। इस पुर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी माना जाता है, क्योंकि यह ऋषि वेद व्यासका जन्मदिन है। जिन्होंने महाभारत के लेखक और वेदों का संकलन किया था।

ज्यादा जानकारी के लिए

2 COMMENTS

Comments are closed.

Exit mobile version